फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बाजार की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
पालिका बाजार में दुकान में आग लगने के बाद जला पडा सामान। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर के पालिका बाजार में शनिवार की रात को करीब 12 बजे तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से लाखों रुपये के एससी, वाशिंग मशीन, एलईईडी व दूसरे उपकरण जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों के पास धुएं से बचाव के मास्क न होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत आई। रविवार को हादसे की सूचना पाकर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व व्यापारी नेता बाजार में पहुंचे और दुकानदार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन ने बताया कि डीएलएफ कॉलोनी निवासी पीयूष गोयल की पालिका बाजार में तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रात को करीब 12 बजे बाजार के चौकीदार ने देखा कि दुकान के अंदर आग लगी हुई है और तीसरी मंजिल से धुआं निकल रहा है। तत्काल उसने दुकानदार को फोन किया। दुकानदार पीयूष ने सबसे पहले फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पालिका बाजार व दूसरे दुकानदार भी मौके पर आ गए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन गहरा धुआं होने के कारण अंदर घुसने में काफी दिक्कत आई। दुकानदारों ने बताया कि फायर कर्मियों के पास धुएं से बचाव के मास्क नहीं थे। इस कारण फायरकर्मी अंदर तक जल्दी नहीं घुस सके। पहले उन्होंने बौछारों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद रात 2 बजे आग बुझ सकी। दुकानदार ने रविवार को देखा तो दुकान के अंदर लगे एससी, बिक्री के लिए लगे एससी, वाशिंग मशीन, एलईईडी व दुकान का रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो चुका था। बताया जा रहा है कि दुकानदार को 20 लाख के करीब का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें