फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बॉक्सिंग में महिला खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण व दो कांस्य जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिवानी में 8 से 11 मार्च को महिलाओं की स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले की तीन बेटियों ने एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीते। पदक जीतने के बाद से खिलाड़ियों में जोश बना हुआ है।स्पर्धा में हरियाणा के प्रत्येक जिले से बॉक्सरों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में राजीव गांधी स्टेडियम की महिला बॉक्सर नीति खोखर ने 33 किलो वर्ग व दीया ने 47 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। शांभवी ने 67 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इन खिलाड़ियों के पदक जीतने से अन्य खिलाड़ियों में भी खुशी का माहौल है। जिला खेल अधिकार अनूप सिंह ने बताया कि कोच नवीन खोखर व तीनों महिला बॉक्सर स्पर्धा में जिले की ओर से शामिल हुए। इसमें बॉक्सर बेटियों ने तीन पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें