फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीबीएसई की गणित की परीक्षा में 19 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की गणित की परीक्षा सोमवार को आयोजित हुई। जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई। कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए जिले में 22 केंद्रों पर विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र जांच कर केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 तक आयोजित हुई। विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस में ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा 8036 विद्यार्थियों में से 8017 विद्यार्थी ने दी। परीक्षा में 19 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सीबीएसई समन्वयक अरुणा तनेजा ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पहले प्रवेश दिया गया। अगली कक्षा 10वीं की कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और परीक्षा 13 मार्च को कक्षा 12वीं की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा 12 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें