फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के पैतृक गांव में महिला निर्विरोध बनी सरपंच

Fri, 08 Jan 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैतृक गांव की पंचायत ने महिला को निर्विरोध सरपंच चुनकर नाजिर पेश की है। सीएम की जन्मस्थली वाली ग्राम पंचायत निंदाना तिगरी पंचायत में सरोज कटारिया बिना चुनाव ही सरपंच चुन ली गईं। सरपंच के साथ-साथ 18 में से 16 पंचों का चुनाव भी बिना चुनाव ही कर लिया गया। लेकिन वार्ड 11 और 12 में सर्व सम्मति नहीं हो पाई। यहां पंच के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


बता दें कि एससी महिला के लिए आरक्षित पंचायत में सरोज कटारिया समेत 3 महिलाओं ने नामांकन किया था। जांच के बाद एक महिला प्रत्याशी का नामांकन पत्र रद हो गया। बुधवार को दूसरे प्रत्याशी ने अपना नाम वापिस ले लिया। नामांकन वापसी के साथ ही सरोज कटारिया निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। कटारिया एम. ए., बी. एड. हैं। उन्होंने विकास, भाईचारे और शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें