फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सिरसा की महिला को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, कोर्ट मैरिज करने से पहले पता चला युवक पहले से शादीशुदा

Tue, 10 Oct 2023 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

आशा वर्कर के धरने के बाहर युवक महिला को जबरन मनाने लगा तो पुलिस पहुंच गई। महिला बोली कि सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़ा कर रहे शातिर युवक, महिलाएं बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
महिला से बातचीत करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में लघु सचिवालय के बाहर चल रहे आशा वर्कर के धरनास्थल पर मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे हंगामा हो गया। एक युवक सिरसा से आई महिला को जबरन कोर्ट के माध्यम से लव मैरिज करने के लिए मना रहा था। आशा वर्कर ने डायल 112 पर कॉल करके महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि युवक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


महिला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह सिरसा की रहने वाली है। उसकी आठ साल की बेटी है। पति नशा करने का आदी है। साथ ही मारपीट करता है। चार माह पहले उसकी दोस्ती इंस्टग्राम पर राहुल नाम के युवक से हुई। दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। राहुल ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है।

वह अनाथ है। महिला ने भी सोची कि उसे भी जिंदगी में सहारा मिल जाएगा। इसलिए युवक के साथ शादी करने का निर्णय लिया। दो दिन पहले वह अपनी बेटी को भाई के पास छोड़कर राहुल के पास आ गई। मंगलवार को राहुल उसे रोहतक कोर्ट में शादी करने के लिए लेकर आया।
विज्ञापन


आवेदन फार्म पर अंगूठे भी लग गए थे। इसी बीच उसने इंस्टाग्राम पर एक महिला के साथ फोटो देखी। किसी तरह उसने महिला से बात की तो उसने बताया कि वह राहुल की पत्नी है। एक साल पहले दोनों ने शादी की थी। इसके बाद महिला ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

महिला बोली, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाते हैं युवक
आशा वर्कर के धरने पर पहुंची महिला ने बताया कि वह जब कोर्ट से बाहर निकलकर सिरसा जाने के लिए सोनीपत स्टैंड पर आ गई। राहुल पीछे-पीछे आया और उसकी सोने की चेन मांगने लगा। उसने मना कर दिया। महिला ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर युवक फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं व लड़कियों को गुमराह करते हैं। ऐसे में ऐसे युवकों की बातों में आने की जगह अपने माता-पिता पर विश्वास करें।

आशा वर्कर बोली, युवक पहले ट्रॉली के पीछे छुपा था, पुलिस आने पर भाग गया
धरनास्थल पर मौजूद आशा वर्कर ज्ञान देवी ने बताया कि उन्होंने पहले युवक व महिला से पूछा कि वे क्यों झगड़ा कर रहे हैं। महिला बोली- यह पहले से शादीशुदा है। अब उसे बहकाकर कोर्ट मैरिज करना चाहता था। वह मना कर रही है। मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आर्य नगर थाने में सूचना दी। थाने से पुलिस जांच अधिकारी आया, लेकिन महिला ने कार्रवाई की जगह सिरसा जाने की बात कही।
विज्ञापन


मामला जानकारी में नहीं है। न ही किसी तरह की शिकायत दी गई। वैसे मैं वीआईपी ड्यूटी के चलते व्यस्त था। -देवेंद्र कुमार, प्रभारी थाना आर्य नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें