फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ऑटो चालक ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
Woman auto driver swallows poison, dies
विज्ञापन
रोहतक। गांव खिड़वाली में महिला ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना परिजनों ने सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार महिला का पति नशे का आदी है, जिसे हाल में नशा मुक्ति केंद्र में लेकर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

गां खिड़वाली निवासी 32 वर्षीय रिंकी पत्नी अशोक ऑटो चलाती थी, जो गांव से रोहतक ऑटो लेकर आती थी। उसका पति नशे का आदी है। नशे की आदत के कारण रिंकी ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में छुड़वा रखा था। वह ऑटो चलाकर परिवार की पालन-पोषण करती थी। उनका सात साल का बेटा भी है। वीरवार की रात सभी खाना खाकर सो गए। इसी बीच रिंकी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तभी उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर पीजीआई में लेकर जाने लगे, लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।
--
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला का मायका राजस्थान में है, जिसके मायके में कोई नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। - बलवंत सिंह, प्रभारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें