फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 लाख रुपये की हेरोइन समेत महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने एक महिला को 49 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला से बरामद हेरोइन की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी थाना महम निरीक्षक प्रह्लाद सिंह ने बताया कि एएसआई नफे सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान काठ मंडी के पास महिला के नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूमने की सूचना मिली। इस आधार पर कार्रवाई करते हुए सांसी मोहल्ला काठ मंडी महम में खड़ी महिला को काबू किया। शक के आधार पर काबू की गई महिला की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी रामप्यारी के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी महिला के पास प्लास्टिक थैली में 49 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया वह महम में हेरोइन सप्लाई करने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें