फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पत्नी की हत्या का आरोपी एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शास्त्री नगर के राजवंती हत्याकांड के आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस चौकी इंदिरा कॉलोनी प्रभारी एसआई नफे सिंह ने छापा मार कर बिहार के जिला मोतिहारी रूपणी मठ हाल शास्त्री नगर निवासी आरोपी पति विजय को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी पति ने पैसों की कहासुनी को लेकर अपनी पत्नी की हत्या की। उसका 13 अप्रैल को सुबह पत्नी से रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने पत्नी से रुपये के लिए कंपनी आने को कहा था। पति कंपनी में ड्यूटी पर जाने के लिए घर से चाकू लेकर निकला और रास्ते में जींद रोड रेलवे पुल के पास खाली प्लॉट में बने कमरे में पत्नी का पीछे-पीछे आने का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद राजवंती वहां आई तो दोनों में पैसो को लेकर बात हुई। पति ने तैश में आकर अपनी जेब से चाकू निकाला और राजवंती के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उस पर किसी को शक न हो, वह कंपनी में ड्यूटी करने चला गया। राजवंती की लाश मिलने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र ने बताया कि 13 अप्रैल को पुलिस को जींद रोड रेलवे पुल के पास बने कमरे में एक महिला की लाश पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। मृतक महिला की पहचान बिहार हाल शास्त्री नगर निवासी राजवंती के रूप में हुई। इसकी बिहार हाल शास्त्री नगर निवासी विजय से वर्ष 2007 में शादी हुई थी। मृतक महिला के पति की शिकायत पर थाना शहर में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विजय करीब 12 साल से अपने बच्चों समेत शहर में रह रहा है। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। विजय ने ड्यूटी पर जाने से पहले पत्नी राजवंती को 2600 रुपय किस्त भरने के लिए दिए थे। उसे दिनांक 13 अप्रैल को हिसार फ्लाईओवर के साथ बने कमरे में राजवंती मृत अवस्था में पड़ी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें