फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंडी में पहुंचा 35 हजार क्विंटल गेहूं, उठान धीमा होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अनाज मंडी में खरीद जारी है। हर रोज गेहूं की आवक हो रही है, लेकिन गेहूं का उठान धीमी गति से चलने के कारण किसान व आढ़ती को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुनवाई कहीं पर भी हो नहीं रही है। अगर उठान में तेजी नहीं आई तो जल्द ही किसानों को गेहूं रखने की जगह नहीं मिल पाएगी। पहले ही मंडी में गेहूं के बैगों के चट्टे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आढ़ती डिंपल ने बताया कि जिस तेज गति से गेहूं का उठान होना चाहिए, उस गति से कार्य नहीं किया जा रहा है। या तो यह अधिकारियों की कमी के कारण हो रहा है या फिर उनके पास इतने संसाधन नहीं है कि वह तेज गति से गेहूं का उठान कर सके। बारिश की मार के कारण किसान पहले ही परेशान है लेकिन पंखा लगाने के बाद भी ठीक तरह से साफ न होने के कारण गोदामों से किसानों का गेहूं वापस भेजा जा रहा है। जिसके कारण किसानों को राशि भुगतान में दिक्कत आएगी। अभी भी मंडी में बहुत सी जगह ऐसी बची हुई है, जहां पर किसानों ने सड़कों पर गेहूं डाल रखा है। मंडी में बनी शेड के नीचे गेहूं रखने की जगह ही नहीं बची है। पहले से आया गेहूं बैगों में भरकर वहां रख दिया गया है। लेकिन उठान न होने के कारण किसान व आढ़ती को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डीसी ने मंडी का किया दौरा
उपायुक्त अजय कुमार ने सोमवार को जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ अनाज मंडी में गेहूं खरीद के कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियों को गेहूं के उठान की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। आढ़तियों को भी फसल को पूरी तरह साफ करके बोरियों में भरने की बात कही। एसडीएम राकेश कुमार सैनी, मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ढुल, हैफेड के जिला महाप्रबंधक अनूप नैन समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मंडी में गेहूं उठान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गति बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि मंडी में किसान आसानी से अपनी फसल लाकर बेच सके। इसके उपरांत मंडी परिसर में किसानों की सेवा के लिए स्थापित किए गए किसान सहायता केंद्र का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से किसानों द्वारा दी गई शिकायतों के समाधान की जानकारी हासिल की। किसान सहायता केंद्र में किसानों की शिकायतों का रिकॉर्ड दर्ज करने वाले रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों की शिकायतों का यथाशीघ्र समाधान किया जाए। किसान विश्राम गृह में संचालित की जा रही अटल किसान मजदूर कैंटीन का जायजा लिया। इस कैंटीन में किसानों व मजदूरों को नारी स्वयं सहायता समूह द्वारा 10 रुपये में भोजन की थाली उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें