फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, तेजदार हथियारों से गोदा, घरेलू विवाद का है मामला

Mon, 03 Nov 2025 11:39 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

गोहाना में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को ईंट-पत्थरों व अन्य तेजधार हथियारों से गोदकर मौत के घाट उतारा।
विज्ञापन
पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव गढ़ी सराय नामदार खां में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। घरेलू विवाद से तंग आकर एक महिला ने आपा खो दिया और अपने पति पर ईंटों से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में पति-पत्नी के अलावा कोई और मौजूद नहीं था।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी पूनम और उसके पति सुरेश के बीच आए दिन घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी। सोमवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर पूनम ने पास रखी ईंट उठाई और सुरेश पर लगातार प्रहार करने शुरू कर दिए। सिर और शरीर पर हुए गंभीर वारों के चलते सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसी पहुंचे तो हो चुकी थी मौत

झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे, लेकिन तब तक सुरेश की मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस व एसीपी गोहाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें