फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में सीटी बजाने से रोका तो सुरक्षाकर्मी पर तलवार व कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बैंसी में रामलीला मंचन के दौरान सुरक्षा कर्मचारी ने कुछ युवकों को सीटी बजाने से मना किया तो वे उग्र हो गए। साथ ही उस पर तलवार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाखनमाजरा पुलिस को दी शिकायत में विक्की निवासी बैंसी ने बताया कि वह रामलीला क्लब की ओर से सुरक्षा कर्मचारी के तौर पर पंडाल में तैनात था। इसी दौरान कुछ युवक आए तथा सीटी बजाने लगे। उनको ऐसा करने से मना किया तो उसे देख लेने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। आरोप है कि कुछ देर के बाद वह पंडाल के गेट पर पहुंचे तो युवकों ने उस पर तलवार, कुल्हाड़ी व डंडों से हमला बोल दिया। शोर मचाने पर मौके पर उसका दोस्त कृष्ण पहुंचा और बीच बचाव करने लगा। आरोप है कि आरोपियों ने उसे भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने गांव के रवि, रोमी, साहिल व अन्य तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें