फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राखी बंधवाने पहुंचा तो बहन की मिली लाश

Sun, 10 Aug 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। 9वीं मंजिल से गिरकर प्रियंका की मौत मामले में पुलिस ने पति के बयान पर इक्तेफाकिया कार्रवाई की है। महिला के भाई मनीष ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे उसने बहन से फोन पर बात की थी। बहन की सोसाइटी का नाम पूछा। इसके बाद वह दिल्ली से धारूहेड़ा के लिए चल पड़ाष जैसे ही करीब सवा 11 बजे बिल्डिंग में पहुंचा तो सामने बहन का शव पड़ा था। धारूहेड़ा की विपुल गार्डन निवासी महिला प्रियंका 9वीं मंजिल पर बने अपने फ्लैट में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे कपड़े धो रही थी। पति भी घर पर ही थे। दोनों पति-पत्नी घर पर रक्षाबंधन पर आने वाले भाई का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका प्रियंका का पति कंपनी में जॉब करता है।
प्रियंका की शादी नरेश मोहन के साथ 5 साल पहले हुई थी। दोनों के अभी कोई बच्चा नहीं था। दोनों के बीच कोई अनबन भी नहीं था। लेकिन वह बहन के घर पहुंचा तो उससे पहले ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि यह मामला आत्महत्या का है या हादसा है। फिलहाल पुलिस पति नरेश मोहन के बयान पर घटना को हादसा समझकर कार्रवाई कर रही है। नरेश और प्रियंका 2024 से यहां रह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें