फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक लाख पांच हजार हेक्टेयर में होगी गेहूं की बिजाई

Sun, 02 Nov 2025 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14...सांपला में गेहूं की बिजाई के लिए ट्रैक्टर से खेत तैयार करता किसान। संवाद
विज्ञापन
सांपला। जिले में गेहूं की बिजाई को लेकर किसान भूमि तैयार करने में जुट गए हैं। जिले में इस बार एक लाख पांच हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई करने का लक्ष्य रखा गया है। बिजाई का लक्ष्य पूरा करने के लिए कृषि विभाग ने गेहूं के बीज-खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी है।
विज्ञापन


सरकारी, गैर सरकारी दुकानों पर सब्सिडी का बीज भेजा जा रहा है। किसानों का प्रयास है कि किसी तरह खेत को तैयार करके समय पर गेहूं की बिजाई की जाए। धान की कटाई जारी है। साथ में खेत को भी तैयार किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 नवंबर तक अगेती गेहूं की बिजाई की जा सकती है।
15,000 हेक्टेयर में होगी देसी से बिजाई
जिले में इस बार अच्छी बारिश हुई है। प्रशासन और किसान समय पर पानी निकासी करने में नाकाम रहा। अभी भी कई खेतों में पानी भरा है। लगभग 15,000 हेक्टेयर में गेहूं की लेट बिजाई होगी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ बीज ऐसे हैं जिनकी देरी से बिजाई करने के बाद भी उत्पादन कम प्रभावित होता है। किसानों को देरी से बीजने वाले गेहूं का चयन करना चाहिए।
विज्ञापन


धान कटाई के बाद सीधी करें बिजाई
- कृषि विभाग ने किसानों को सुझाव दिया है कि वह अपनी धान की फसल काटने के बाद भूमि में नमी की मात्रा पूरी होने पर सीधी बिजाई करें। इससे खर्च भी कम होगा और समय पर बिजाई हो सकेगी। -डॉ. संदीप, एसडीओ, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें