फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एएसआई सुसाइड केस...जुलाना में होगी खाप पंचायत, एक सप्ताह में तय होगा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एएसआई संदीप लाठर सुसाइड केस में सरकार पर सामाजिक दबाव बनाने के लिए खाप पंचायतें सक्रिय हो गई हैं। चार खाप पंचायतों के प्रतिनिधि एक दिन पहले संदीप के ममेरे भाई संजय लाढ़ोत से मिले थे। रविवार को जुलाना में लाठर खाप के प्रधान बसाऊ लाठर की अध्यक्षता में पंचायत करनी थी मगर प्रधान के शादी समारोह में व्यस्त चलने के कारण उसे टाल दिया गया।
विज्ञापन

संदीप के ममेरे भाई संजय लाढ़ोत ने बताया कि शनिवार को चार खाप प्रतिनिधि उनसे मिलने के लिए आए हुए थे। काफी देर तक संदीप सुसाइड केस को लेकर उनकी बातचीत हुई थी। तय हुआ था कि रविवार को जुलाना में खाप पंचायत की जाए। साथ ही सरकार को संदीप केस की निष्पक्ष जांच के लिए मांगपत्र सौंपा जाए।
बैठक में तय हुआ था कि इसके लिए लाठर खाप से बात की जाएगी। बाद में पता चला कि लाठर खाप के प्रधान बसाऊ लाठर शादी समारोह के चलते व्यस्त हैं इसलिए पंचायत टालनी पड़ी। अब नए सिरे से पंचायत की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
एडीजीपी के परिवार की तरफ से कमेटी गठित करने पर खाप पंचायत हुई सक्रिय
चंडीगढ़ में एडीजीपी वाई पूरण के सुसाइड मामले में परिवार के पक्ष में पहले से एक कमेटी गठित है जबकि एएसआई संदीप लाठर के परिवार की तरफ से कोई कमेटी नहीं बनाई गई है। सरकार की तरफ से निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया था। परिजनों ने भी विश्वास जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें