फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए जिला व सत्र न्यायाधीश का किया स्वागत

Thu, 28 Mar 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नवनियुक्त जिला व सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वाधवा का उप मंडलीय न्यायिक परिसर बावल में बार एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान उप मंडलीय न्यायिक दण्डाधिकारी सुधीर कुमार एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुषमा उनके साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बावल के प्रधान प्रवीन नैहचाना ने जिला व सत्र न्यायाधीश से नए न्यायिक परिसर का निर्माण कराने के साथ ही वकीलों के लिए चैंबर निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि न्यायिक परिसर बाजार में होने की वजह से पार्किंग एवं ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। पुराने न्यायिक परिसर में अब जगह की कमी की वजह से वकीलों को बैठने की जगह नहीं मिलती। कहा कि हरियाणा सरकार ने लेबर ट्रिब्युनल के लिए बावल में मंजूरी दे रखी है। जल्द नए सचिवालय में इसकी शुरुआत करवाई जाए। जिला व सत्र न्यायाधीश ने आश्वासन दिया कि बार की सभी मांगों को पूरा करवाया जाएगा। इस दौरान सह सचिव शुभम बागोरिया, कोषाध्यक्ष जयपाल चौहान एवं अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें