08- रोहतक के मॉडल टाउन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियो
- फोटो : Police
रोहतक। शहर के मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता व जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने नवागंतुकों का तिलक व माला पहनाकर किया स्वागत। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि मेगा पीटीएम व प्रवेश उत्सव के दौरान अभिभावकों से संवाद किया।
मॉडल टाउन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र पर पहली व नौवीं कक्षा में नया दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को माला पहनाई। विद्यालय में नए सत्र के शुभारंभ पर पहली कक्षा से 12वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने अभिभावक-शिक्षक बैठकों में शामिल होने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रवेश उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह भविष्य की पहली सीढ़ी है। पिछले स्तर में रही गलतियों को सुधार कर अगली कक्षा की तैयारी करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मालिक, एफएलएन समन्वयक रुपांशी हुड्डा, जिला गणित विशेषज्ञ दीपक अरोड़ा, प्राचार्य मीता कंसल, पवन, रामकुमार हुड्डा व अन्य शिक्षक, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।
अब बोर्ड कक्षा की पढ़ाई में जुटेंगे
सम्मानित होने वाली 11वीं कक्षा की टॉपर्स छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे अब बोर्ड परीक्षा की तैयारी में अपनी पूरी जान लगा देंगी। विद्यालय की टॉप छात्रा रिया ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत और समय प्रबंधन के साथ अगली कक्षा की पढ़ाई करेंगी ताकि वे 12वीं बोर्ड में और बेहतर परिणाम ला सकें। छात्रा मनीषा ने कहा कि 11वीं कक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद अब 12वीं की बोर्ड परीक्षा का डर नहीं है।