फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीएचडी की रिक्त सीटों पर एडमिशन की मांग

Thu, 02 Apr 2026 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
04-एमडीयू में पीएचडी एडमिशन शुरू करने व सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत - फोटो : Police
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में छात्र नेता निशा राणा के नेतृत्व में बुधवार को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत को ज्ञापन सौंपा। विभिन्न शैक्षणिक और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि सभी विभागों में रिक्त पीएचडी की सीटों पर शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए। अन्य विश्वविद्यालयों की तर्ज पर वर्ष में दो बार पीएचडी प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। पीएचडी प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट प्रणाली लागू करने की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।
छात्रों ने हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, सुरक्षा कर्मी बढ़ाने और नियमित पैट्रोलिंग सुनिश्चित करने की मांग की। लड़कों के छात्रावास में कैंटीन स्थापित करने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर रवि, शीतल, मोनिका, जयदीप और आरती आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें