27सीटीके04...मदवि में आयोजित अंतर महाविद्यालय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर आने के ब
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज की टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित की गई। खिलाड़ियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया गया। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के पुलिस उप महानिरीक्षक शिव चरण अत्री ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेलों में हरियाणा का इतिहास बहुत ही अच्छा रहा है और वर्तमान समय में युवाओं का रुझान खेलों की तरफ बढ़ा है क्योंकि आज के समय में खेलों में भी हम अपना बेहतरीन कॅरिअर बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा को लगाना चाहिए।
प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि को कॉलेज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें महाविद्यालय के खेल विभाग की उपलब्धियों के बारे में भी अवगत करवाया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. धर्मवीर भारद्वाज, डॉ. दलबीर कौशिक, डॉ. सुखदेव शर्मा, डॉ. कपिल कौशिक,आशु शर्मा आदि मौजूद रहे।