फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पशुपालकों को कृत्रिम गर्भादान, दुग्ध प्रतियोगिता व टीकाकरण की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांव सांघी व सुंदरपुर की ओर से सिसरोली में पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार, मत्स्य पालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, पशुपालन डेयरी एवं डेयरी विभाग, केंद्रीय पशु पंजीकरण योजना रोहतक दुग्ध अभिलेखन केंद्र की ओर से हुआ। इसमें केंद्रीय पशु पंजीकरण योजना रोहतक के डाॅ. मनीष कुमार मौर्य, सहायक आयुक्त व राजकीय पशु चिकित्सालय सांघी से डाॅ. राजेश धनखड़, पशु चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन

योजना के मुख्य अधिकारी डाॅ. मनीष कुमार मौर्य, सहायक आयुक्त द्वारा पशुपालकों को पशुओं का चिह्नीकरण, पंजीकरण, नस्ल सुधार, पशु आहार व पशु प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. राजेश धनखड़ ने आए पशुपालकों का धन्यवाद करते हुए कृत्रिम गर्भादान, दुग्ध प्रतियोगिताओं व टीकाकरण की जानकारियों को विस्तार से समझाया। इस मौके पर मुकेश कुमार, स्टॉकमन, आशीष कुमार व विक्की भी मौजूद रहे। अंत में केंद्रीय पशु पंजीकरण योजना रोहतक के सहायक आयुक्त डाॅ. मनीष कुमार मौर्य ने पशुपालक जागरूकता शिविर में भाग लेने वाले सभी पशुपालक, अधिकारी एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें