रोहतक। शहर के रामनगर में सोमवार की रात 20 साल के युवक अमन ने कानों में ईयरबड्स लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह छह बजे शव दीवार के पास सीढ़ी से बांधे गए फंदे से अर्धनग्न हालत में लटका मिला। कब्जे से पुलिस को तीन मोबाइल फोन मिले, उनमें दो फोन एप्पल के हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह छह बजे सूचना मिली कि रामनगर में एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। एफएसएल की टीम के साथ शिवाजी कॉलोनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। ऊपर वाले कमरे में युवक अमन का शव फंदे से लटक रहा था।युवक के पैर फर्श पर लगे हुए थे।
.....
रात नौ बजे माता-पिता को पिलाया जूस, डेढ़ बजे बिजली ठीक की, सुबह छह बजे शव मिला
पीजीआई के डेड हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि अमन अपने पिता ओमनिवास का एकलौता बेटा था। आईटीआई का छात्र था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घर में माता-पिता के अलावा अमन ही रहता था। सोमवार रात नौ बजे अमन ने माता-पिता को जूस पिलाया। आंधी के चलते सोमवार रात को बार-बार बत्ती गुल हो रही थी। रात डेढ़ बजे उसने फिटिंग में आया फाॅल्ट दूर किया। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह छह बजे मां कमलेश ने कमरे में जाकर देखा तो अमन का शव फंदे से लटका हुआ था।
....
जमीन पर टिके हुए पैर, पिता बता रहे मानसिक परेशान
जांच अधिकारी अजय दांगी ने बताया कि युवक अमन का शव सीढ़ी से बंधे चुन्नी के बनाए गए फंदे से लटका मिला। दोनों पैर फर्श पर टिके हुए थे। विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। पिता ओमनिवास ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मानसिक तौर पर परेशान था। इसलिए उसने जान दी है।
....
तीन मोबाइल फोन मिले युवक के पास
पुलिस को जांच में मृतक के पास से तीन मोबाइल फोन मिले हैं। इनमें दो एप्पल के हैं जबकि एक सामान्य फोन है। साथ ही कानों में ईयरबड्स लगे थे। शक है कि कहीं अमन ऑनलाइन गेम के चलते फंदा लगाने का कोई टास्क पूरा तो नहीं कर रहा था। या किसी ने कॉल पर संपर्क में था। तीनों मोबाइल की गहन जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
21-अमन। फाइल फोटो
21-अमन। फाइल फोटो