रोहतक। रुड़की में गर्भवती की हत्या मामले में पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिए आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। सोमवार को रिमांड पूरा होने पर इसे अदालत में पेश किया जाएगा।
आईएमटी थाना प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि हत्यारोपी रुड़की निवासी प्रदीप उर्फ प्रवीण से पूछताछ के बाद वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। इसे अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने हथियार छिपाने की जानकारी दी। इसने रंजिश में भाभी की हत्या करना कबूल किया है। सोमवार को इसे अदालत में पेश किया जाएगा। ब्यूरो