फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस स्मृति दिवस पर लगाई हथियारों की प्रदर्शनी

Thu, 30 Oct 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को पुलिस लाइन में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई है। 21 से 31 अक्तूबर तक मनाए जा रहे पुलिस स्मृति दिवस को लेकर प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि हम उन सभी वीर पदाधिकारियों और जवानों को नमन करते हैं, जिन्होंने समाज में शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। पुलिस स्मृति दिवस हमें उनके समर्पण और त्याग को स्मरण करने का अवसर देता है।

इस प्रदर्शनी का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य जवानों को आधुनिक हथियारों के बारे में विस्तार से अवगत कराना था। अधिकारियों ने जोर दिया कि आज के दौर में प्रत्येक जवान के लिए आधुनिक तकनीकी जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में नए तरीके के हथियारों को प्रदर्शित किया गया। जवानों को इन हथियारों को संचालित करने, खोलने व बंद करने की प्रक्रिया के बारे में गहन जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें