फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजी कॉलेज में मनाया जाएगा हरियाणा दिवस

Thu, 30 Oct 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा दिवस पर एक नवंबर को नारनौल पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम होंगे। इसमें जिला के कलाकारों को भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला प्रशासन तथा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरियाणवी कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है, जिसके तहत जिले के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा जो समापन तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणवी लोकनृत्य (समूह) में प्रथम तीन स्थान पर क्रमशः 35 हजार, 25 हजार तथा 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। हरियाणवी लोकनृत्य (एकल) में क्रमशः 7500, 5100 और 4100 का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणवी लोकगीत/रागनी (समूह) में प्रथम तीन स्थान पर क्रमशः 35 हजार, 25 हजार तथा 15 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। हरियाणवी लोकगीत/रागनी (एकल) में पुरस्कार के तौर पर प्रथम तीन स्थान पर क्रमशः 7500, 5100 तथा 4100 का पुरस्कार दिया जाएगा।
स्लोगन लेखन में तथा पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग में भी क्रमशः प्रथम तीन स्थान पर आने वाले को 7500, 5100 तथा 4100 का पुरस्कार दिया जाएगा। इच्छुक और प्रतिभाशाली कलाकार आईटीआई प्रिंसिपल विनोद खनगवाल से सुबह 11:00 बजे तक मौके पर ही अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें