फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प

Sun, 10 Aug 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भगवान परशुराम शिक्षा समिति बूढ़पुर के परिसर में शनिवार को हिमालय परिवार हरियाणा और सिंधु दर्शन यात्रा के संयुक्त तत्वाधान में रक्षाबंधन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गौतम व हिमालय परिवार हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य यजमान अनिल प्रधान और उनकी पत्नी रिंकी शर्मा ने हवन किया। पंडित विशाल शास्त्री ने हवन कराया।
विज्ञापन

इस दौरान पीपल के पौधे की पूजा कर उसे रक्षा सूत्र बांधकर पौधारोपण सुरक्षा संकल्प के साथ किया गया। इसके बाद बहनों ने राखी एवं रक्षा सूत्र बांधकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। सभी ने दो-दो पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया।
संस्था के प्रधान सत्य प्रकाश गौतम ने कहा भवन निर्माण की आधारशिला रखवाई जाएगी। हिमालय परिवार हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा ने कहा कि इस वर्ष प्रथम सिंधु महाकुंभ का आयोजन लेह लद्दाख में वर्ष 2026 में किया जाएगा, उसके लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था के महासचिव अजय शर्मा एडवोकेट, सहसचिव अजीत शर्मा, पूर्व प्रधान बलबीर शर्मा, महिला विंग की प्रमुख दीपा भारद्वाज, उपाध्यक्ष दिलीप पटवारी, कार्यकारिणी सदस्य गिरीश भारद्वाज नगर पार्षद, वासुदेव वशिष्ठ व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें