01ctk26..आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा दयानंदमठ में मासिक सत्संग विचार रखते वक्ता। संवाद
माई सिटी रिपोर्टररोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा दयानंदमठ में प्रतिमास के प्रथम सप्ताह में होने वाले मासिक वैदिक सत्संग का शुभारंभ सुबह यज्ञ से किया गया। रविवार यज्ञ के यजमान हरविंद्र बड़क गांव बालंद जिला रोहतक रहे। इसके बाद बहन दया आर्या, श्री सत्यनारायण आर्य, राजकुमार आर्य आदि ने अपने भजनों के माध्यम से देश-भक्ति, भारत देश की वर्तमान दुर्दशा और ऋषिवर देवदयानंद की ओर से समाज के लिए किए गए उपकार आदि के बारे में सुंदर संदेश दिया। इसके बाद कृष्णा आर्या ने अपने विचार रखे। मंच संचालन वेदप्रचार मंडल जिला प्रधान सुभाष सांगवान किया।
वहीं वैदिक आचार्य पवनवीर आर्य मुख्यवक्ता रहे। उन्होंने सर्वप्रथम वेदमंत्र का उच्चारण किया और बताया कि हम सबका सौभाग्य है कि हम आर्यावर्त देश में जन्म लिए हैं। कार्यक्रम के अंत में शांतिपाठ के बाद ऋषिलंगर का आयोजन भी किया गया।