फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में जलभराव बरकरार, सीवरेज ओवरफ्लो

Thu, 09 Oct 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
43 कलानौर तहसील रोड़ पर भरा पानी।। संवाद
विज्ञापन
कलानौर। कलानौर में जलभराव की स्थिति में कोई सुधार देखने के लिए नहीं मिल रहा है। आधा दर्जन वार्डों में जलभराव से गलियों में ठहरे पानी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

निगाना मोड़ स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। गली में भरे गंदे पानी से होकर लोग गुजर रहे हैं। वार्ड 11 निवासी सतराम चड्डा, खुशीराम चड्डा बूटा सिंह ने बताया कि गली में कई महीनों से पानी भरा हुआ है। सीवरेज ओवरफ्लो हो चुके हैं।
संबंधित अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद कर्मचारी खानापूर्ति कर रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर 10 सोसाइटी की तीन गलियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पार्षद रामबीर व लोगों का कहना है कि कलानौर नगर पालिका को उनकी कोई चिंता नहीं है। वहीं वार्ड नं 16 तहसील रोड पर स्थित गंभीर बनी है।
विज्ञापन

तहसील रोड के साथ लगते झांझड वाले तालाब का ओवरफ्लो होना ही रोड पर जलभराव का मुख्य कारण है। यहां पर साथ लगते निजी स्कूल के विद्यार्थियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। रविदास मंदिर के पीछे बस्ती, वार्ड नं 8 आईटीआई के पीछे बस्ती, वार्ड नं 1 रेलवे बस्ती में भी जलभराव है।



सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। फिलहाल पानी की निकासी पाइपलाइन के जरिए ड्रेन में की जा रही है। पानी की निकासी नपा का कार्य है। हम शहर की जल निकासी के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। -राजेश सोनी, एसडीओ जल स्वास्थ्य विभाग।
नगर पालिका का कार्य तालाबों का पानी निकालना है। सीवरेज व्यवस्था व गलियों के पानी की निकासी जल स्वास्थ्य विभाग की है। फिलहाल हालातों में सुधार हैं। जहां पर ज्यादा समस्या है वहां पर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। -विनय कुमार, नपा सचिव, कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें