फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक जंक्शन पर शुरू हो पार्सल सुविधा : पूर्व सैनिक

Thu, 09 Oct 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के सैनिक और अर्ध सैनिक बलों के जवान देश के विभिन्न भागों में तैनात हैं। इन्हें अपनी ड्यूटी पर आते-जाते समय अपना भारी समान रेलवे में पार्सल करने की जरूरत है लेकिन रोहतक जंक्शन पर यह सुविधा कई साल से बंद है। इस कारण सैनिकों और अर्धसैनिक बल के जवानों को भारी कठिनाइयों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रोहतक जंक्शन पर पार्सल सुविधा न होने के कारण सैनिकों को भिवानी, हिसार व दिल्ली जाना पड़ता है। इससे एक-दो दिन सामान को लाने व ले जाने में समय बर्बाद हो जाता है।
हरियाणा पूर्व सैनिक संघ ने उपयुक्त के माध्यम से रेल मंत्री को 30 सितंबर को ज्ञापन भेजा था। साथ ही प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक के नेतृत्व में उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में बुधवार को महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में हवलदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह मलिक, हवलदार धर्मवीर खटकड़ व नरेश शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें