फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भालाैठ नहर में पानी बंद होने के बाद एक समय मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। 8 जून को बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर में पानी बंद होने के बाद 8 दिन बाद जेएलएन आएगी। बीएसबी में पानी बंद होने और जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में पानी आने के बीच पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के लिए एक टाइम पानी की राशनिंग की जाएगी। वैसे तो नहर चलने पर भी शहर में पानी की समस्या बढ़ गई है। नहर में पानी आने पर भी कई घरों तक नहीं पहुंचा है। निचले इलाके में पड़ने वाले घरों में पेयजल आपूर्ति पहुंच नहीं रही। यह कई कॉलोनियों में समस्या बनी हुई है। यह कॉलोनियां राजेंद्र नगर, वैशाली कॉलोनी, कमल कॉलोनी, तिलक नगर, देव कॉलोनी हैं। दूषित जल की समस्या वाले इलाके अलग से हैं, जिनका समाधान जनस्वास्थ्य विभाग विभाग अब तक नहीं कर पाया है। बाबरा मोहल्ला वासियों ने तो दूषित जल की समस्या को लेकर कई बार शिकायत विभाग से की है। आज भी लोग माता दरवाजा स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर जाकर पानी भरने को मजबूर हैं। ऐसे ही सलारा मोहल्ला और गांधी कैंप का भी हाल है।
विज्ञापन


भलोट सब ब्रांच नहर जाने के बाद शहर में एक वक्त पानी की राशनिंग की जाएगी। पेयजल समस्या से स्थायी रूप से निजात नए जल भंडारण टैंक बनने के बाद संभव होगा।
-आर के शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग


प्रथम जलघर में दूसरे दिन लगे शिविर में नहीं आई कोई शिकायत
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जन शिकायत सुनने के लिए 18वां शिविर मानसरोवर पार्क स्थित प्रथम जलघर में लगाया गया। मंगलवार को झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, डीएलएफ कॉलोनी, हरि नगर व संतनगर के एक भी उपभोक्ता नहीं पहुंचे। जेई निशांत ने बताया कि शिविर सुबह 10 से 12 बजे अलग-अलग बूस्टिंग स्टेशन पर लगाया जा रहा है। बुधवार को राम जोहरी बूस्टिंग स्टेशन पर शिविर लगाया जाएगा। यहां खोखरा कोट के उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें