रोहतक। शहरवासियों को अप्रैल के मध्य में जल संकट की समस्या को उठाना पड़ सकता है। पहले से जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू नहर) में चल रही बंदी के बाद, अब मंगलवार को बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर में भी जलापूर्ति बंद हो जाएगी।
शहरवासियों की प्यास बुझाने वाली बीएसबी और जेएलएन में आपूर्ति अप्रैल के मध्य में कुछ अंतराल के लिए बिल्कुल बंद हो जाएगी। गर्मी के दिनों में शहरवासियों को जल संकट या पानी कटौती का सामना करना पड़ सकता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, करीब 16 दिन तक चली जेएलएन नहर में बीते सोमवार 31 मार्च को जलापूर्ति बंद हुई थी। अब करीब 24 दिन बाद जलापूर्ति होगी।
वहीं, बीएसबी में 1 अप्रैल को पानी शहर में पहुंचा था, यह भी आठ दिन बाद देर रात 8 अप्रैल को बंद हो जाएगी। फिर, करीब 16 दिन के बाद जेएलएन नहर में पानी आपूर्ति शुरू होगी।