रोहतक। नगर निगम के वार्ड नंबर 21 की आंबेडकर काॅलोनी की गली नंबर एक में डेढ़ साल से गहराई पानी की समस्या का समाधान होने पर लोग खुशी से झूम उठे। कॉलोनीवासियों ने कहा कि जसबीर कुमार ने प्रयास कर समस्या के समाधान में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर उनकी माता राममूर्ति का सम्मान फूलमालाओं से किया गया। वहीं, शाम को महिलाओं ने कीर्तन किया और प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र, सतबीर, रवि, अशोक जांगड़ा, संगीता, रीना, गायत्री, मंजू आदि मौजूद रहीं।