फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संदीप नरवाल कबड्डी चैंपियंस लीग की टीम रोहतक रॉयल्स में चयनित

विज्ञापन
09...प्रो कबड्डी लीग के शानदार ​खिलाड़ी संदीप नरवाल
विज्ञापन
रोहतक। कबड्डी चैंपियंस लीग की टीम रोहतक रॉयल्स के खिलाड़ियों की सोमवार को नीलामी हुई है। यह टीम रोहतक का प्रतिनिधित्व करती है। पहली कबड्डी चैंपियंस लीग की नीलामी में बनाई गई टीम में प्रो कबड्डी लीग के शानदार खिलाड़ी संदीप नरवाल भी नीलामी के तहत शामिल हुए है।
विज्ञापन

रोहतक शहर का प्रतिनिधित्व करने वाली फ्रेंचाइजी रोहतक रॉयल्स ने भारत के सबसे सफल ऑलराउंडरों में से एक हैं। रॉयल्स ने केसीएल नीलामी में एक मजबूत और संतुलित टीम का निर्माण पूरा किया जिसमें अनुभवी डिफेंडर और ऑलराउंडर संदीप नरवाल की नियुक्ति प्रमुख रही। मुख्य कोच सुरेंद्र नाडा और फ्रेंचाइजी के मालिक गजेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में रॉयल्स ने तीन श्रेणियों में 16 सदस्यीय टीम का गठन किया।
मुख्य कोच सुरेंद्र नाडा ने बताया कि नीलामी में फ्रेंचाइजी के लिए अन्य मुख्य आकर्षण विजय मलिक की खरीद थी जो उनकी सबसे महंगी खरीद थी। 9.4 लाख रुपये में खरीदे गए मलिक रोहतक रॉयल्स के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। फ्रेंचाइजी ने राकेश सिंगरोहा को 7.2 लाख रुपये, अंकित राणा को 6.4 लाख रुपये, संदीप देशवाल को 6 लाख रुपये, आर्यन को 5 लाख रुपये और अनुभवी डिफेंडर संदीप नरवाल को 3.4 लाख रुपये में खरीदकर टीम में शामिल किया है। इस दौरान रोहतक रॉयल्स के मालिक और मुख्य सलाहकार सुरेंद्र मलिक, केएमसी कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड के निदेशक शशांक शेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोहतक रॉयल्स के मालिक गजेंद्र शर्मा ने कहा कि टीम का गठन दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ किया गया। एड्रॉइट स्पोर्ट्स में हम स्वदेशी खेलों का समर्थन करने और स्थानीय प्रतिभाओं को विकसित करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया कि टीम रोहतक रॉयल्स (केसीएल) के कैटेगरी ए में राकेश सिंगरोहा (राइट रेडर), अंकित राणा (लेफ्ट रेडर), आर्यन (लेफ्ट कॉर्नर), संदीप नरवाल (राइट कॉर्नर), संदीप देसवाल (लेफ्ट कॉर्नर), विजय मलिक (लेफ्ट रेडर) की नीलामी हुई है।
कैटेगरी बी के लिए इन खिलाड़ियों का चयन
रॉयल्स के मालिक गजेंद्र शर्मा ने बताया कि कैटेगरी बी के लिए मिलन दहिया (राइट रेडर), मोहित (लेफ्ट कॉर्नर), रौनक (राइट कॉर्नर), हिमांशु (लेफ्ट रेडर), अमित नफे सिंह (लेफ्ट कवर) की नीलामी हुई है। कैटेगरी सी के लिए नवीन (राइट रेडर), अक्षय राजेंदर (राइट रेडर), सचिन जयभगवान (ऑलराउंडर), अंकित जाखर (राइट कॉर्नर) व खिलाड़ी साहिल अमरजीत (राइट कॉर्नर) की नीलामी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें