फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांच जुलाई को सीएम कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे चौकीदार

विज्ञापन
28-रोहतक के प्रभात भवन में ब्लॉक कमेटी की ओर से आयोजित बैठक को संबो​धित करते हरियाणा ग्रामीण चौ
विज्ञापन
रोहतक। ग्रामीण चौकीदारों ने 5 जुलाई को सीएम कैंप कार्यालय घेराव का ऐलान किया। नियमितीकरण और कुशल मजदूर का न्यूनतम वेतन न मिलने से नाराज ग्रामीण चौकीदारों ने सरकार के खिलाफ 5 जुलाई को सीएम कैंप कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय सोमवार को प्रभात भवन में हुई ब्लॉक कमेटी की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा (सीटू) से संबंधित बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष भगत सिंह ने कहा कि हजारों चौकीदार वर्षों से बेहद कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। उन्हें न सामाजिक सुरक्षा मिल रही है और न ही नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं।
पूर्व जिला प्रधान रामनिवास ने कहा कि संगठन के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और मुख्यमंत्री खुद भी गरीब वर्ग से आते हैं। इसके बावजूद चौकीदारों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

सदस्य आनंद ने बताया कि चौकीदारों की प्रमुख मांगों में पॉलिसी बनाकर नियमितीकरण तब तक 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये सम्मान राशि, खाली पदों की भर्ती, साइकिल भत्ता 3500 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये, मृत्यु पर परिवार को 10 लाख रुपये सहायता ईएसआई कवर तथा विवादित मामलों में गवाह न बनाए जाने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें