फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरसों खरीद के लिए एजेंसी का इंतजार, आज किसानों को हो सकती है परेशानी

Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
06सीटीके32...अनाज मंडी में पड़ा गेंहू। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले में नैफेड की खरीद पूरी हो चुकी है। आगे की खरीद करने के लिए अभी एजेंसी निर्धारित नहीं की जा सकी है। अधिकारियों को भी खरीद को लेकर आदेश आने का इंतजार है।
विज्ञापन

सोमवार को सरसों बेचने के लिए आ रहे किसानों को परेशानी हो सकती है। इससे पहले शनिवार को भी नैफेड की खरीद पूरी होने पर किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा था।
साथ हीए जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक भी तेज हो चुकी है। मंडी में गेहूं के लिए जगह की कमी न हो और किसानों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े, इसको देखते हुए अनाज मंडियों से सरसों की उठान तेज कर दी गई है। रविवार को जिले की अनाज मंडियों में 4728 क्विंटल सरसों की आवक हुई। मंडियों में रविवार की छुट्टी होने के कारण खरीद नहीं की गई। वहीं जिले की मंडियों से 97235 क्विंटल सरसों की उठान हुई।
विज्ञापन

महम में 2860 क्विंटल सरसों की आवक हुई व 41840 क्विंटल सरसों की उठान हुई। सांपला मंडी में 1610 क्विंटल की आवक हुई व 18330 क्विंटल की उठान हुई। कलानौर मंडी में सरसों की आवक शून्य रही, लेकिन 28030 क्विंटल सरसों की उठान हुई। रोहतक अनाज मंडी में 253 क्विंटल आवक व 9020 क्विंटल की उठान हुई। रविवार को जिले की तीन अनाज मंडियों में 24290 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। महम अनाज मंडी में 650, रोहतक में 5200 और सांपला अनाज मंडी में 18430 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, लेकिन खरीद और उठान नहीं हुई।
सोमवार से जिले की अनाज मंडियों में हैफेड सरसों की खरीद शुरू करेगी। नैफेड की ओर से जिले में खरीद पूरी होने के कारण शनिवार को किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें