एसवाईएल का पानी हरियाणा का हक है। प्रदेश की जनता ने भी पानी नहीं देने पर भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा कर अपना जवाब दिया है। यह कहना है जयहिंद सेना प्रमुख डॉ. नवीन जयहिंद का। वे मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
मंगलवार को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन का फैसले को सभी उम्मीदवार स्वीकार करें। हारे हुए उम्मीदवार मन से न हारें, जनता के लिए संघर्ष करें और जीते हुए उम्मीदवार जनता की आवाज को संसद में लेकर जाएं। यह एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने क्षेत्र की जनता के दुःख-सुख में साथ खड़ा हो। हारे हुए उम्मीदवार अपनी जनता की समस्याओं को उठाएं व उनके साथ खड़े रहे।