फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वयंसेवकों ने किया शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण

विज्ञापन
31-औद्योगिक भ्रमण करते हुए गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवक। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। औद्योगिक भ्रमण से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित होते हैं।
स्वयंसेवकों ने साबर डेयरी (अमूल) प्लांट, रोहतक व फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) का भ्रमण किया। मौके पर एनएसएस इंचार्ज डॉ. पिंकी चौहान एवं डॉ. मनीषा कौशिक भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें