फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: व्यापारी मिलन समारोह में नशे के खिलाफ उठी आवाज

Sun, 12 Jan 2025 07:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम।
विज्ञापन

पंजाबी धर्मशाला में शनिवार शाम सात बजे व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन किया किया। महम व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर गिरौत्रा ने बताया कि लोहड़ी व मकर संक्रांति के पर यह समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में एसडीएम दलबीर फोगाट ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि डीएसपी संदीप कुमार व थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि वे शहर में खुशनुमा व भयमुक्त माहौल चाहते हैं इसके लिए प्रशासन के साथ कंधे कंधे मिलाकर खड़े हैं। शहर में फैल रहे नशे के खिलाफ व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यअतिथि एसडीएम दलबीर फोगाट ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर है। थाना प्रभारी सत्यपाल ने कहा कि जहां भी नशा बेचने जैसी सूचना मिलती है पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा व नशा बेचने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल के सदस्यों की ओर से मुख्यअतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. ओपी चिटकारा, सोमनाथ गिरोत्रा, बोबी गोयल, राजकुमार सोनी, राजेश धींगड़ा समेत अनेक व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें