01 एमडीयू में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकांनद की प्रतिमा पर श्रद्धांजली अर्पीत करते कुल
रोहतक। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को चरित्र निर्माण का मार्ग दिखाया। एमडीयू में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। छात्र कल्याण विभाग की ओर से स्वदेशी संकल्प दौड़, स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद लाइब्रेरी में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने विवेकानंद के जीवन, दर्शन और युवाओं के प्रति संदेशों पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विश्वविद्यालय का टेबल कैलेंडर भी जारी किया।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्वदेशी संकल्प दौड़ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास का मार्ग दिखाया।
विशिष्ट अतिथि एमडीयू की प्रथम महिला डॉ. शरणजीत कौर, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेश चंद्र मलिक और कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत उपस्थित रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम, नंदिनी ने द्वितीय और रोहित ने तृतीय स्थान पाया। समापन पर सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया गया।
01 एमडीयू में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकांनद की प्रतिमा पर श्रद्धांजली अर्पीत करते कुल
01 एमडीयू में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकांनद की प्रतिमा पर श्रद्धांजली अर्पीत करते कुल