फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया रोष प्रदर्शन

Mon, 01 Jun 2026 07:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34-रोहतक के खरावड़ में दिल्ली बाईपास स्थित 132 केवी पावर हाउस के बाहर धरने के दौरान बिजली निगम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। खरावड़ गांव में लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को दिल्ली बाईपास स्थित 132 केवी पावर हाउस के बाहर धरना देकर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण सुबह 8:30 बजे पावर हाउस पहुंचे और दोपहर तीन बजे तक धरना दिया।
उन्होंने बार-बार लग रहे बिजली कटों को तुरंत बंद करने की मांग उठाई। धरने की सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करती रही। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पावर हाउस पर तालाबंदी करने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन

इससे पहले बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक और जेई विजेंद्र राणा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पांच दिनों के भीतर बिजली संबंधी सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट दीपक मलिक ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटों के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है, वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
किसानों ने भी अनियमित बिजली आपूर्ति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सिंचाई कार्य प्रभावित होने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अगले रविवार को फिर से पावर हाउस के बाहर बड़ा धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


धरने में अजय मलिक, मनोज मलिक, भोला मलिक, राहुल मलिक, सुरेंद्र मलिक, संजय नंबरदार, प्रदीप पंडित, नितिन पंडित, संजय मलिक, सुरेश मलिक और आकाश मलिक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें