फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लाहली में ग्रामीणों को मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
रोहतक के लाहली में चुनावी जागरूकता अभियान के दौरान मतदान की शपथ दिलाते जिला विधिक सेवा प्राधिकर
विज्ञापन
रोहतक। गांव लाहली में जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से विशेष चुनावी जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया गया जिसके माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता आशुतोष कौशिक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। अपने मत का प्रयोग कर ही एक मजबूत सरकार का गठन किया जा सकता है।
अधिवक्ता आशुतोष कौशिक ने मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, दिव्यांग मतदाताओं के मतदान अधिकार, नोटा के प्रयोग, चुनाव से संबंधित अपराधों और निष्पक्ष मतदान से जुड़ी कानूनी जानकारियां भी साझा कीं।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को निष्पक्ष एवं अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पीएलवी सुनीता देवी, गांव के चौकीदार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें