फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खरैंटी रोड की बदहाल हालत से ग्रामीण परेशान

Thu, 25 Jun 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
खरेंटी रोड पर ब्लॉक धंसने से हादसों का डर।
विज्ञापन
लाखनमाजरा। राधा स्वामी भवन से रामझोड़ा के तालाब तक जाने वाला खरैंटी रोड जर्जर हालत में होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर ब्लॉक धंसने के कारण बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। लगभग 70 मीटर हिस्सा अब भी कच्चा पड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामनिवास ने बताया कि खरैंटी रोड कई जगह से टूटा हुआ है। बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीण महावीर सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन हर बार जल्द समाधान का आश्वासन मिलता है।

खरेंटी रोड पर ब्लॉक धंसने से हादसों का डर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें