रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ. अनिता सक्सेना ने सोमवार को कम्युनिटी मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डाॅ. रमेश वर्मा की ओर से एमबीबीएस छात्रों के लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया। डाॅ. अनिता सक्सेना ने डाॅ. रमेश वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि हमें विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार के कार्य करते रहना चाहिए।
जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डाॅ. वरूण अरोड़ा ने बताया कि डाॅ. रमेश वर्मा ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक प्रैक्टिकल नोटबुक लिखी है। वह छात्रों के हित के लिए पहले भी छह पुस्तकें लिख चुके हैं। डाॅ. रमेश वर्मा ने बताया कि 150 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जरनल लिख चुके हैं। उनकी यह प्रैक्टिकल नोटबुक एनएमसी की गाइडलाइन के अनुरूप है। कम्युनिटी मेडिसन विभागाध्यक्ष डाॅ. नीलम कुमार ने बताया कि डाॅ. रमेश वर्मा को-वैक्सिन ट्रायल के दौरान को अन्वेषक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। डाॅ. विनोद चायल ने बताया कि एक जुलाई 2023 को डाॅ. रमेश वर्मा को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से हरियाणा मेडिकल कांउसिल की तरफ से सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक का अवार्ड प्रदान किया गया था।