रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोहतक आगमन पर हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमन वशिष्ठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार झूठ का साथ देने वाली व युवा विरोधी सरकार है। जब-जब सरकार झूठ का सहारा लेगी और प्रदेश की युवाशक्ति का पक्के व नियमित रोजगार के नाम पर शोषण करेगी। हम सभी सरकार का विरोध करने के लिए सड़को पर उतरेंगे।