फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहिंग्या, धर्मांतरण और लव जेहाद पर रोहतक में तीन दिन विहिप करेगी मंथन

Fri, 01 Aug 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की प्रातीय बैठक के लिए तैयार सभागार। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक 1 से 3 अगस्त तक गोकर्ण तीर्थ पीठ पर होगी लेकिन यहां से रोहिंग्या, धर्मांतरण और लव जेहाद जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन चलेगा। शुभारंभ शुक्रवार शाम 6:30 बजे होगा।
विज्ञापन

परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा तीन दिन तक प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। इससे पहले वीरवार को संपूर्ण हिंदू समाज के कल्याण के लिए भारत भक्ति आश्रम के प्रांत कार्यालय में वैदिक विधि से हवन किया गया। यह आयोजन प्रांत संगठन मंत्री राधे श्याम की उपस्थिति में हुआ।


जिला मंत्री केशव भारद्वाज ने जानकारी दी। कहा, बैठक गोकर्ण तीर्थ पीठ में होगी। यहां महामंडलेश्वर कपिलपुरी (उपाचार्य, पंचदशनाम जूना अखाड़ा) का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सोशल मीडिया प्रांत प्रभारी अनुराग ने बताया कि प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। शाम को दीप प्रज्वलन से बैठक का शुभारंभ होगा। राष्ट्रीय महामंत्री हिन्दुत्व को केंद्र पर रखते हुए कार्यकर्ताओं को भविष्य की दिशा देंगे। शाम के सत्र के बाद अगले दिन 2 अगस्त को सुबह 9 बजे से बैठक शुरू होगी। इसमें परिषद पदाधिकारी अपने कार्य, उपलब्धियां, योजनाएं व छह माह की रिपोर्ट रखेंगे।
विज्ञापन

3 अगस्त को नई घोषणाएं, दायित्व परिवर्तन व अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अलग-अलग सत्रों में पदाधिकारी अपनी बात रखेंगे। यहां चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें परिषद के कार्य, उद्देश्य व राममंदिर समेत अन्य विषय शामिल रहेंगे। ये लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे। जिला संगठन मंत्री कमल शास्त्री आदि व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें