रोहतक । विश्व हिंदू परिषद 12 जुलाई तक सेवा सप्ताह मनाएगी। विहिप की रविवार को हुई साप्ताहिक नगर बैठक में सेवा कार्यों पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सह मंत्री कमल ने की। इसमें संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
12 जुलाई तक आयोजित होने वाले विहिप सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैठक में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई। यह यात्रा 23 से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
जिला सह मंत्री कमल ने कहा कि इस यात्रा से कश्मीर में रह रहे हिंदुओं को बल मिलता है। विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य केवल धार्मिक जागरण ही नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, संगठन और समाज के सर्वांगीण उत्थान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना है।