फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोहरे में चार जगह टकराए वाहन, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में मंगलवार को सर्दी के मौसम का पहला घना कोहरा छाया रहा। गोहाना रोड पर जसिया व वीटा प्लांट, 152डी व खरकड़ा के पास वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि कोई घायल व हताहत नहीं हुआ है। क्योंकि कोहरे के बीच वाहनों की गति पहले से धीमी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि जसिया के पास झज्जर डिपो की बस चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। कोहरे के चलते बस ट्रक से टकरा गई। इससे परिचालक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी सवारी को चोट नहीं आई। इसी बीच एक कार सड़क के बीच खड़ी बस के नीचे ड्राइवर साइड से घुस गई। उसमें सवार दो लोग बाल-बाल बचे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह का जाम नहीं लगा। उधर, थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि सुबह खेरड़ी मोड़ से आगे एनएच 152 पर कार व ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जबकि महम के खरकड़ा गांव के पास ट्रक व कैंटर के बीच टक्कर हो गई, जिससे कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें