रोहतक। शहर की सड़कों पर ओवरलोड वाहन नियमों के विरूद्ध सामान ढो रहे हैं। इससे दूसरे वाहनों को भी रास्ता नहीं मिल रहा है। लोहे के सरिये, पाइप व अन्य सामग्री को ऑटो-रिक्शा व ट्राली वाहन खुले में रख कर शहर की तंग सड़कों दौड़ रहे हैं।
सवारियों के लिए संचालित ऑटो-रिक्शा वाहन नियमों के विरूद्ध व्यावसायिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। शहर की सड़कों पर पहले ही जाम की स्थिति बनी रहती है। दूसरी ओर वाहनों के ओवरलोड व बिना किसी बचाव संकेत के नुकीली निर्माण सामग्री को शहर के अंदर से ढोना आमजन के लिए परेशानी बन रहा है।
दिल्ली रोड से हिसार बाइपास रोड तक वाहनों का अधिक आवागमन हैं। इसी मार्ग पर ऑटो-रिक्शा व ट्रॉली एक फुट से अधिक निर्माण सामग्री को बाहर रखकर चल रहे हैं। ओवरटेक व सामने से आने वाले के साथ कोई जानलेवा हादसा हो सकता है।
वर्जन
किसी भी वाहन में सामग्री को एक फुट से अधिक बाहर करके ले जाया जा रहा है उन पर कार्रवाई का प्रावधान है। निर्माण सामग्री पर कोई कपड़ा या संकेत इत्यादि नहीं लगाने पर चालकों के चालान किए जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर रमेश कुमार, ट्रैफिक पुलिस।
-
फोटो : 41
रेलवे रोड व मालगोदाम रोड सहित पुराने की सड़क बिल्कुल तंग है। ओवरलोड वाहनों का प्रवेश बंद होना चाहिए। शहर के अंदर से अनेक कांवडिये निकल रहे हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
-नवीन खन्ना, बाबरा मोहल्ला।
-
फोटो : 42
जाम लगने का मुख्य कारण ओवरलोड वाहन हैं। छोटे वाहन अपने वजन से ज्यादा सामान ढो रहे हैं। पुलिस प्रशासन को सख्ती से पेश आकर कार्रवाई करनी चाहिए।
- महेश कुमार, रामगोपाल कॉलोनी, रोहतक
हिसार बाईपास पर एक फुट से अधिक बाहर निकालकर लोहे की निर्माण सामग्री ले जाता ऑटो चालक। संवाद