फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वंश ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
कोच नवीन के साथ वंश। स्रोत : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हिसार में आयोजित सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहतक के वंश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कोच नवीन ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी। वंश के लिए यह सफर जुनून और दृढ़ संकल्प से भरा रहा है।
वंश ने बताया कि वर्ष 2021 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। इसकी प्रेरणा उन्हें अपने मामा विकास से मिली जिनकी अपनी बॉक्सिंग अकादमी है। वंश अक्सर स्कूल की छुट्टियों में मामा के घर जाते थे और वहीं दूसरे बच्चों को बॉक्सिंग खेलते देखा। यहीं से उन्होंने बॉक्सिंग को चुना।बॉक्सिंग से पहले वंश बैडमिंटन के खिलाड़ी थे। हालांकि, कुछ कारणों से उन्हें बैडमिंटन छोड़ना पड़ा। खेल के प्रति उनके अटूट प्रेम ने उन्हें दूसरा रास्ता ढूढ़ने पर मजबूर किया और उन्होंने बॉक्सिंग को चुना।
विज्ञापन

पिता संजय कारोबारी, भाई प्रतीक भी खेलते हैं बॉक्सिंग
वंश ने बताया कि पिता संजय कारोबारी हैं, मां कविता गृहिणी हैं व भाई प्रतीक भी बॉक्सिंग खेलते हैं। उन्होंने बताया कि छोटू राम स्टेडियम में कोच नवीन ढांडा के पास अभ्यास करता हूं। वंश का परिवार जिले की आनंदपुरा कॉलोनी पुलिस लाइन के पास रहता है।

वंश की उपलब्धियां
वर्ष 2022 में ओपन स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता व बेस्ट बॉक्सर चुना गया। 2022-2023 में जिला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता व स्टेट प्रतियोगिता में भाग लिया। 2023-2024 में जिला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व स्टेट प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

2025 में मई में आयोजित की गई जिला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें