फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि ने धर्म और अधर्म को बारीकि से समझाया: दीपेंद्र

Mon, 17 Oct 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
संबोधित करते दीपेंद्र हुडडा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, संसार में अनेक ग्रंथ लिखे गए हैं। मगर जिस संपूर्ण ग्रंथ की रचना महर्षि वाल्मीकि ने की है उसका कोई तोड़ नहीं है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण ग्रंथ के द्वारा धर्म और अधर्म के बारे में बारीकि से समझाया। हुड्डा वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रविवार को कलानौर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र चार घंटे देरी से पहुंचे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने वाल्मीकि सेवा समिति की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया। वहीं कलानौर की विधायिका शकुंतला खटक ने कहा कि जिस तरह से महर्षि वाल्मीकि के हाथ में कलम दिखाई देती है, उसी तरह से बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर रोहतक के पूर्व विधायक बी.बी. बतरा, मेयर रेणु डाबला, रामनिवास निगाना, नगरपालिका के पूर्व प्रधान राकेश बतरा, शकुंतला खटक, पार्षद महाबीर, पार्षद दिनेश कुमार, नितिन बागडी, धीरज बागडी, संजीव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराम अंबेडकर ने संविधान का निर्माण करके सभी वर्गों को उनका हक दिलाने का काम किया है। डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करना होगा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा रविवार को नेहरू कालोनी में नवनिर्मित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन के प्रवेश समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। सांसद ने कहा कि भीमराव अंबेडकर भवन प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश में सबसे बेहतर है। इसे रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस मौके पर सांसद ने डॉ. अनिल मेहरा और उनके साथियों का भवन निर्माण व अंबेडकर की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भवन को विकसित करने में कमी नहीं रहने दी जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे। पूर्व विधायक ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के पास 25 डिग्रियां थीं। इस पर गोष्ठी और रिसर्च होना चाहिए।
विज्ञापन


हरियाणा दलित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि भवन करीब तीन एकड़ में है। इस पर करीब एक करोड़ 58 लाख रुपये खर्च हुआ है। यहां ठहरने के लिए कमरों की सुविधा के साथ हाल व अन्य सुविधाएं हैं। पुस्तकालय के साथ डॉ. अंबेडकर के जीवन से संबंधित लिटरेचर की उपलब्धता होगी। इस अवसर पर मेयर रेणू डाबला, पूर्व शिक्षा अधिकारी जिले सिंह, वीरेंद्र शर्मा, सूबेदार रामसिंह, अनीता मिगलानी, अशोक बाटी, सेवानंद, ब्रह्मी देवी, डॉ. अशोक राठी, डॉ. बिमला राठी व धीरसिंह मदान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें