फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य संस्था में फर्जी ट्रस्ट बना घोटला करने वालों के खिलाफ फिर खुलेगा मोर्चा

Sat, 28 Nov 2015 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य एजुकेशन सोसायटी में महापुरुषों के नाम पर ट्रस्ट शुरू करके किया गया एक करोड़ का घोटाला साबित होने के बाद विरोध तेज हो गया है।
विज्ञापन


अब सोसायटी कॉलेजियम सदस्य फिर लामबंद होने की तैयारी में हैं। कॉलेजियम सदस्य दोषियों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर शनिवार को डीसी डी. के. बेहेरा से मिलेंगे।

करीब दो वर्ष पहले वैश्य संस्था में महात्मा गांधी और लाला लाजपत राय के नाम से ट्रस्ट बनाकर अहमदाबाद के खातों में संस्था के खातों से मोटा पैसा भेजा गया।
विज्ञापन


संस्था के खातों से रुपया जाता रहा और अहमदाबाद में निकलता रहा। लेकिन इतने मोटे ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड संस्था में है ही नहीं। शिकायतों और जांच के दौर के बाद बृहस्पतिवार को डीसी ने घोटाला होने की पुष्टि कर कर दी थी।

शुरू से ही मामले में जांच और कार्रवाई की मांग उठाने वाले कॉलेजियम सदस्यों में गुस्सा पनपने लगा है। सोसायटी के आजीवन सदस्य विजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार को कई सदस्य डीसी से मिलेंगे और मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

नहीं हुई एफआईआर
मामले की पुष्टि होने के बाद एफआईआर दर्ज कराने की बात प्रशासन ने कही थी। हालांकि शुक्रवार को एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। बताया जाता है कि संभवत: सोमवार तक मामले के पूरे तथ्य जुटाकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सूत्रों की माने तो इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने की पूरी उम्मीद है। किसके नाम पर एफआईआर होगी, यह मामला दर्ज होने के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें