फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: उत्तराखंड के सीएम धामी का रोहतक के बसना में जोरदार स्वागत, BJP उम्मीदवार रेणु डाबला के लिए मांगे वोट

Tue, 01 Oct 2024 02:30 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने वरिष्ट नेताओं को मैदान में उतारा है। इस कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव प्रचार के लिए रोहतक पहुंचे।
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज रोहतक के बसना गांव में स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी यहां भाजपा की उम्मीदवार रेणु डाबला के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन

रोहतक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा की प्रगति और विकास के लिए कई काम किए हैं. पिछले 10 सालों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है. हरियाणा सरकार ने कई योजनाओं के जरिए गरीब, किसान और मजदूर वर्ग को मजबूत करने का काम किया है।

 

 

धामी ने भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी विकास, रोजगार, और महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी धामी का स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति को भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें